bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

आकर्षक विमान में विराजे थे भगवान

भोपालजियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा-भक्ति और उल्लास से मनाई गई। दिगंबर और श्वेतांबर जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। चौक और पंचशील नगर के जैन मंदिरों से दिगंबर जैन समाज ने भव्य चल समारोह धूमधाम से निकाले।

इनमें श्रीजी के विमान आकर्षण का केंद्र थे। शहर के जैन मंदिरों में कलशाभिषेक पूजा-अर्चना और प्रवचन हुए। शाम को धर्म सभा, भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

धूमधाम से निकला चल समारोह

दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के बैनर तले सुबह चौक जैन मंदिर से भगवान महावीर जयंती चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। चल समारोह का आकर्षण दो सुसज्जित विमान थे, जिनमें भगवान श्रीजी विराजमान थे। अनेक लोग धर्म ध्वज थामें चल रहे थे। बैंड बाजे वाले भजनों की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण में भक्ति रस घोल रहे थे।

युवक भगवान महावीर के जयकारे लगा रहे थे वहीं महिलाएं भजन गा रही थीं। चल समारोह में ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक पंचरत्न, अमर जैन, अरविंद जैन और प्रवक्ता विनीत जैन समेत अनेक पदाधिकारी शामिल थे। चल समारोह विभिन्न मागरे से होता हुआ चौक जैन धर्मशाला पहुंचा।

स्वागत : चल समारोह की मंगलवारा जैन मंदिर के पास जैन संस्कृति मंच ने अगवानी की। यहां वाणिज्य कर मंत्री बाबू लाल गौर, निगम अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति, मंच के अध्यक्ष पंकज प्रधान आदि ने भगवान महावीर की आरती की। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर महापौर सुनील सूद ने चल समारोह का स्वागत किया।

श्रीजी के संदेश जीवन में उतारें

ब्रrाचारी अशोक भैया ने प्रवचन में कहा कि अभिषेक व पूजा करने से ही कल्याण नहीं होगा, बल्कि जरूरत है कि हम भगवीन महावीर के आचरण और संदेश को जीवन में उतारें। इस अवसर पर ब्रrाचारी भैया अनिल व पारसजी के सानिध्य में कलशाभिषेक हुआ। कोहेफिजा जैन मंदिर से सुबह प्रभात फेरी निकली। मंदिर समिति अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण किया। पूजा-अभिषेक व आरती की गई। ब्रrाचारी पं. यशपाल के आध्यात्मिक प्रवचन हुए।

इस अवसर पर सचिव प्रभात बज, उपाध्यक्ष डीके जैन, एनके जैन, किरण चौधरी, ममता जैन, विनीत जैन व सुनील जैन आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में नि:शुल्क मेडीकल केम्प लगाया गया। अध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि इसमें डा. राजेंद्र श्रीवास्तव व अन्य चिकित्सकों ने रोगियों की जांच की। पंचशील नगर जैन मंदिर से सुबह धूमधाम से भगवान श्रीजी की शोभायात्रा धूमधाम से निकली। यात्रा में अध्यक्ष मनोहर लाल टोंग्या समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल थे।

विभिन्न मार्गो से होती हुई यात्रा तुलसी नगर स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंची। प्रवक्ता राकेश सिंघई ने बताया कि यहां यात्रा की भव्य अगवानी की गई। पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के बाद यात्रा वापस पंचशील नगर मंदिर पहुंची। टीन शेड टीटी नगर मंदिर में भी भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया।

सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। साकेत नगर के सुपाश्र्वनाथ जैन मंदिर समेत अनेक मंदिरों में भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया। मारवाड़ी रोड स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर और महावीर गिरि मंदिर में भी जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। अधिकांश महिलाएं व पुरूष केसरिया व श्वेत परिधानों में थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: