Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
फिल्म ‘तारे जमीं पर’ में अकेला और गुमसुम रहने वाला लड़का बालीवुड की चकाचौंध में एक बार फिर अकेला हो गया है।
ग्यारह साल की उम्र में स्टारडम का स्वाद चखने वाला दर्शील सफारी का कहना है कि उसने अपने ज्यादातर दोस्तों को खो दिया है।
दर्शील ने बताया कि मेरे दोस्त बिल्कुल बदल गए हैं। इस समय मेरे सिर्फ छह दोस्त हैं। बाकी दूसरे दोस्त मेरा साथ छोड़कर चले गए हैं। वह हर समय मेरा मजाक उड़ाते हैं और पता नहीं क्यों मुझसे थोड़ी ईष्र्या करने लगे हैं, लेकिन फिर भी मैं अपने छह दोस्तों के साथ खुश हूं।
दर्शील ने कहा कि वह नहीं जानता कि उसके दोस्तों में इतना अधिक परिवर्तन कैसे आ गया। हो सकता है कि मेरे फिल्म में काम करने से उनमें परिवर्तन हो गया हो।
फिल्म तारे जमीं पर के बारे में बताते हुए दर्शील ने कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि फिल्म इतनी हिट रहेगी और मेरे अभिनय की इतनी प्रशंसा होगी।
अगली फिल्म के बारे में बताते हुए दर्शील ने कहा कि वह सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहा है और फिल्मों के बारे में उनके माता-पिता को मालूम होगा।