bhaskar Web English
HomeNewsNational National

झारखंड में नक्सली हमला, 2 की मौत

रांची. झारखंड में नक्सली हमलों में दो ट्रक चालकों के सहयोगियों की घटनास्थल पर मौत हो गई और एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस ने बताया कि खाद्य पदाथरे की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रहे इन नक्सलियों ने दो ट्रक को जला दिया, जिससे चालकों के सहयोगियों (क्लीनर) की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रांची से लगभग 210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरियाकेला खरसावा जिले में हुई।

गौरतलब है कि यह घटना उस समय घटी है जब नक्सलियों ने प्रदेशभर में खाद्य पदाथरे की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रहे हैं। ये नक्सली प्रदेश के 18 जिलों में सक्रिय हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: