bhaskar Web English
HomeNewsNational National

सरबजीत के लिए उम्र कैद मांगेंगे गिलानी

इस्लामाबाद/अमृतसर. पाकिस्तान में फांसी का फरमान झेल रहे सरबजीत सिंह को सोमवार को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को पत्र भेजकर सरबजीत की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील करने की मांग करने जा रहे हैं।

विभिन्न टीवी चैनलों के मुताबिक पाक से खबर है कि सोमवार को गिलानी एक अपील कर मुशर्रफ से सरबजीत के लिए राहत की मांग कर सकते हैं हालांकि यह भी स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि अभी सरबजीत की फांसी टली नहीं है।

इधर, भारत में पंजाब से सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने सरबजीत के लिए राहत की मांग करने की खबर पर गिलानी का शुक्रियादा करने के साथ ही कहा है कि पाक में पहले मंत्री रह चुके मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी काफी कोशिशें कर रहे हैं कि सरबजीत को फांसी न हो।

वहीं एक खबर यह भी आ रही है कि सरबजीत ने अपनी 18 वर्षीय बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की है और कहा है कि उसने आज तक अपनी बेटी को नहीं देखा है इसलिए वह किसी भी अंतिम फैसले से पहले एक बार वह अपनी बेटी से मिलना चाहता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: