HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

छोटी उम्र बड़े काम बड़ा दाम

हाना मोंटेना शो से रातों-रात स्टार बनीं डेस्टिनी होप सायरस का परदे का नाम मिली सायरस है। निक नेम मिली उन्हें हमेशा ‘स्माइली’ की तरह मुस्कुराते रहने के कारण मिला। 15 साल की सायरस को फोब्र्स 2007 की लिस्ट में 72 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 17 वें नंबर पर रखा गया। वे फिलहाल ‘हाना मोंटेना’ नाम की एक फिल्म में भी काम कर रही हैं, इसके 2008-09 में रिलीज होने की संभावना है।

वैसे माता-पिता ने डेस्टिनी होप सायरस नाम ऊंची सोच के चलते रखा था, जो काफी हद तक सही भी साबित हुआ। 9 वर्ष की उम्र से एक्टिंग कर रही मिली ने 11 साल की उम्र में पहली बार डिज्नी के लिए ऑडिशन दिया। लेकिन डिज्नी ने कम उम्र की होने के कारण मौका नहीं दिया, 12 साल की होने पर सायरस का चुनाव ‘हाना मोंटेना’ के लिए हुआ।

इसके पीछे मिली की लाइवली परफॉरमेंस और जिंदगी को हर क्षण जीने की ललक खास वजह रही। एक्टिंग के अलावा वह पब्लिक कंसर्ट्स में गायन और गिटार भी बजाती हैं। मिली ने हाल ही में हॉलीवुड रिकॉर्डस के लिए चार एलबम की डील फाइनल की है। डिज्नी ने कुछ समय पहले ‘हाना मोंटेना’ क्लोदिंग रेंज लांच की है, जिसके कुछ डिजाइंस सायरस के बनाए हुए हैं। इस माह की शुरुआत में ही सायरस ने अपने पिता के साथ मिलकर सीएमटी म्यूजिक अवार्डस प्रस्तुत किए, इसमें उनकी शैली की जमकर तारीफ हुई।

गायक बिली रे सायरस की बेटी के रूप में जन्मी सायरस के कई छोटे-बड़े भाई-बहन हैं, ये सभी म्यूजिक या एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘हाना मोंटेना’ की प्रसिद्धी को देखते हुए इसी साल 20 मार्च को सायरस की वैक्स फिगर मैडम तुसाद म्यूजियम में रखी गयी। इस वक्त वह अपने तीसरे स्टूडियो एलबम को रिकॉर्ड कर रही हैं, जिसके जुलाई में रिलीज होने की उम्मीद है। वह अमेरिकन आइडल शो पर भी नजर आ चुकी हैं, परेड मैग्जीन नेहाल ही में जानकारी दी है कि वर्ष 2007 में सायरस ने 75 करोड़ रुपए की कमाई की है। उन्होंने जनवरी में अपना नाम बदलकर ऑफिशियली मिली रे सायरस किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: