HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

डॉक्टर्स की हड़ताल, टैक्सी में जन्मी बच्ची

मुंबई. डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान यहां की एक महिला को काफी भटकने के बाद अंतत: टैक्सी में ही अपनी लाड़ली को जन्म देने को मजबूर होना पड़ा है। सीमा बानो ने म्युनिसिपल कॉपरेरेशन के भाभा अस्पताल में नाम दर्ज करवाया था। पिछले तीन माह से वह नियमित रूप से जांच के लिए आ रही थी।

समय पूरा होने पर शनिवार को जब वह डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची तो उसे डॉक्टरों की हड़ताल के कारण दूसरे अस्पताल जाने को कहा गया, लेकिन वहां भी हड़ताल के कारण उसका प्रसव नहीं हो सका। अंतत: मजबूर सीमा ने टैक्सी में ही संतान को जन्म दिया। बाद में उसे एक निजी नर्सिग होम में दाखिल करवाया गया। सीमा इतनी गरीब है कि र्न्िसग होम का बिल चुकाना उसके बूते की बात नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: