भोपाल. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की बैचलर आफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इनकी नई तारीख का फैसला अभी नहीं हो सका है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बीपीटी प्रथम वर्ष (न्यू कोर्स, सप्लीमेंट्री) और बीपीटी द्वितीय वर्ष (न्यू कोर्स) की परीक्षाएं 22 एवं 29 अप्रैल से शुरू होनी थीं। जो स्थगित कर दी गई हैं। इसके साथ ही 12 मई से होने वाली एमपीटी प्रथम वर्ष की मुख्य परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।
क्यों हुआ ऐसा: विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त परीक्षा केंद्र का बंदोबस्त करने में असफल रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजय तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने फोन पर बातचीत में बताया कि बीपीटी कोर्स संचालित करने वाले अधिकांश कालेज परीक्षा केंद्र की श्रेणी में नहीं आते हैं।
ऐसे में वहां परीक्षा कराना संभव नहीं था।श्री तिवारी ने बताया कि एक या दो दिन में ही बीपीटी की नई तारीख के संबंध में निर्णय कर लिया जाएगा। इधर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं फिलहाल चल रही हैं। इसलिए मौजूदा केंद्र में भी बीपीटी परीक्षा के आयोजन की स्थिति नहीं बन पा रही थी।