bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

..तो पिछड़ जाएगा शिक्षा सत्र

भोपाल. राज्य के इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा (पीईटी) पर रविवार को होने वाला फैसला एक दिन के लिए टल गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री नागेंद्र सिंह अब सोमवार को भोपाल लौटेंगे और विभाग के अधिकारियों से उनकी इस मसले पर चर्चा होगी। यदि सरकार पीईटी आयोजित करने का निर्णय करती है तो परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह तक ही संभव हो पाएगी।

पीईटी को लेकर ढाई महीने तक की विभाग की चुप्पी और छात्रों के बीच फैले भ्रम के बाद अब दावा किया जा रहा है कि इसके नियम तय कर लिए गए हैं। उल्लेखनीय होगा कि विभागीय मंत्री नागेंद्र सिंह खुद पीईटी के नियमों को लेकर अनभिज्ञता जता चुके हैं। इस मामले पर उनकी रविवार को विभाग के अफसरों के साथ चर्चा होनी थी, जो सोमवार तक के लिए टल गई है। बहरहाल, सोमवार को चाहे जो भी निर्णय हो, किंतु ऐसी पूरी आशंका है कि तकनीकी शिक्षा विभाग की लेट-लतीफी के चलते राज्य के तकनीकी कालेजों में शिक्षा सत्र 2008-09 पिछड़ जाएगा।

क्या स्थिति बन सकती है

पीईटी के नियम अब यह परीक्षा आयोजित कराने वाले व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के पास भेजे जाएंगे। वहां के अधिकारी बताते हैं कि नियम मिलने के बाद भी परीक्षा कराने में कम से कम डेढ़ से दो महीने का समय लगना आम बात है। ऐसे में यदि व्यापमं को अप्रैल के अंतिम सप्ताह में भी नियम मिले तो पीईटी जून के अंतिम सप्ताह तक कराई जा सकेगी।

जिसका सीधा असर तकनीकी कालेजों के आगामी शिक्षा सत्र पर पड़ेगा, जो 15 जुलाई से शुरू होना है। जून के अंत में पीईटी समाप्त होने के बाद कापियों की जांच और रिजल्ट आने में एक से डेढ़ महीने का समय लगना तय है। ऐसे में शिक्षा सत्र भी पिछड़ जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: