भोपाल. तकनीकी शिक्षा विभाग रविवार को भी यह फैसला नहीं कर सका कि राज्य केइंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। इस मसले पर पिछले काफी समय से अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। विभाग के मंत्री नागेंद्र सिंह ने भास्कर को फोन पर बताया कि वे सोमवार को भोपाल आकर संबंधित अधिकारियों से इस बारे में चर्चा करेंगे। इधर, इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा पीईटी आयोजित कराने वाले व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) से मिली जानकारी के अनुसार अब तक वहां इस तकनीकी शिक्षा संचालनालय से परीक्षा से संबंधित नियम की कोई जानकारी नहीं पहुंची है।