bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पारा 41 डिग्री के पार

भोपाल.b राजधानी समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर सूरज ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी में इस मौसम में रविवार को पहली बार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार गया। रविवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले सबसे अधिक तापमान 13 अप्रैल को 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान के और ऊपर जाने के आसार हैं।

न्यूनतम तापमान में कमी से राहत

दिन में भले ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, पर न्यूनतम तापमान में कमी आने से रात में काफी हद तक राहत है। दिन के मुकाबले रात का तापमान आधे से भी कम बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पिछले साल अधिकतम तापमान कम था

पिछले साल की बात करें तो 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। यह इस साल के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो इस वर्ष की तुलना में छह डिग्री ज्यादा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: