bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

आईपीएल मैच आज जयपुर में

जयपुर. आईपीएल ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मेजबान राजस्थान रॉयल्स का सामना सोमवार को यहां एसएमएस स्टेडियम पर युवराज सिंह की कप्तानी वाली पंजाब ¨किंग्स इलेवन से होगा। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी है, इसलिए इन पर जीत का खाता खोलने का दबाव होगा। रॉयल्स टीम में कप्तान शेन वार्न के अलावा कोई स्टार खिलाड़ी नहीं है, जबकि किंग्स इलेवन में युवराज, श्रीसंत, इरफान पठान व ब्रेट ली जैसे धुरंधर है।

टिकट बिक्री कम : सोमवार को यहां होने वाले मैच के टिकटों की अच्छी बिक्री नहीं हुई है। स्टेडियम की क्षमता लगभग 30 हजार है, लेकिन टिकट बिकी हैं 10-12 हजार।

तीन ब्लॉक में परोसी जाएगी मदिरा : इस मैच के दौरान स्टेडियम के तीन ब्लॉक (साउथ, वेस्ट व नॉर्थ) में मदिरा भी परोसी जाएगी। इसके लिए आरसीए ने बाकायदा आबकारी विभाग से लाइसेंस लिया है।

सुरक्षा पर असमंजस

निजी संस्था के मैच होने के कारण राजस्थान पुलिस ने मैच सुरक्षा के एवज में आयोजकों से 80 लाख रुपए मांगे थे। सुबह मैच है और देर रात तक असमंजस बरकरार था। पुलिस झुकने को तैयार नहीं थी और आयोजक कह रहे थे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। आरसीए पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा दर ऊंची है। यही रुख रहा तो हम कुछ होमगार्डस, कुछ प्राइवेट सुरक्षा प्रहरी और लगभग 500 पुलिसवाले बुलाकर उन्हें सुरक्षा का जिम्मा देंगे। उधर डीजीपी एएस गिल ने कहा कि हम पैसे में कोई कमी नहीं करेंगे। यह पूछने पर की सरकार ने मुफ्त सुरक्षा के लिए कहा तब आप क्या करेंगे तो उन्होंने कहा-हम सरकार का आदेश मानेंगे।

वामेजबान राजस्थान रॉयल्स व पंजाब किंग्स इलेवन के बीच सोमवार को यहां एसएमएस स्टेडियम पर होने वाले आईपीएल ट्वेंटी-20 मैच में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असमंजस है। आरसीए के पदाधिकारी जहां कह रहे है कि पुलिस अधिकारियों से पुलिसकर्मी नियुक्ति के बारे में बातचीत हो चुकी है और तीन-चार लाख रुपए में काम निबट जाएगा, वहीं पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि आरसीए ने रविवार रात तक इस बारे में कोई बात नहीं की। आरसीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सुरक्षा इंतमाम के लिए शनिवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी, तो अधिकारियों ने उन्हें व्यवस्था के पेटे 80 लाख रुपए देने की मांग की।

आरसीए के डिप्टी प्रेसीडेंट डॉ. बिमल रॉय सोनी से बातचीत

भास्कर : पुलिस ने व्यवस्था के लिए जो पैसे मांगे थे, उसके बारे में आरसीए ने क्या निर्णय लिया?
सोनी : हमारी डीजी से बात हो चुकी है। पुलिसकर्मियों की संख्या कम कर दी जाएगी और तीन से चार लाख रुपए का खर्च आएगा। शेष सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मियों व होमगार्ड के जवानों से कराई जाएगी।

भास्कर : क्या अधिकारियों ने बताई गई रेट से पैसा कम किया है?
सोनी : पैसों के बारे में बात हो जाएगी। हमने एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि क्रिकेट के इस आयोजन में सुरक्षा के लिए पैसा ना लिया जाए। हमें उम्मीद है कि वे पैसा माफ कर देगी। पुलिसकर्मियों को तैनात करने में जो न्यूनतम तीन-चार लाख का खर्च आएगा, वो हम दे देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: