इंदौर. चार साल के बालक को घर से जबरन ले जाने और धमकाने में गिरफ्तार जिला जेल की शिक्षिका सविता श्रीवास्तव को सस्पैंड कर दिया है। उसकी जगह समाज शास्त्र में एम.ए. कर रही हत्या की मुजरिम उमा शर्मा को पढ़ाने का जिम्मा सौंपा है। जेल अधीक्षक हरेंद्रसिंह ने बताया उसके निलंबन की जानकारी जेल मुख्यालय भेज दी है।
वह जेल में ही खुदकुशी का प्रयास भी कर चुकी है इसलिए कड़ी निगरानी में रखा गया है। कोर्ट से उसे धार जेल भेजने की अनुमति मांगी जा रही है। उसे 15 अप्रैल को सुनीता स्वामी के साथ झाबुआ टॉवर के फ्लैट से पकड़ा था। वह क्राइम ब्रांच अफसर बनकर परिजन के पास पहुंचाने के नाम पर बालक को हथियाने का प्रयास कर रही थी। कोर्ट के निर्देश पर अगले दिन दोनों को जेल भेज दिया गया। वहां उसी महिला वार्ड में रखा गया जहां कैदियों को पढ़ाने जाती थी।
अब पढ़ा रही है हत्यारिन- वार्ड की 70 महिला कैदियों को पढ़ाने का जिम्मा पति की हत्यारिन उमा शर्मा को सौंपा गया है। उसने इस साल एम.ए. फाइनल (समाज शास्त्र) की परीक्षा दी है। उसका साथ दे रही है जबलपुर से स्थानांतरित स्नातक महिला कैदी।