bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

‘..अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा’

अजमेर. peहनुमान जन्मोत्सव पर रविवार को शहर हनुमान की भक्ति में लीन रहा। कहीं पर बजरंग बली को 501 किलो का रोटा चढ़ाया गया तो कहीं पर 151 किलो चूरमे का लड्डू अर्पण किया गया।

56 भोग भी अर्पित किया गया। कुछ जगह 52 गज की ध्वजा के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। दोपहर 12 बजे मंदिरों में जन्म आरती हुई। बालाजी की प्रतिमाओं का सिंदूर से विशेष श्रंगार किया गया। मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ और भजनों का दौर भी रहा जारी।

घाटी वाले बालाजी
ऋषि घाटी स्थित घाटी वाले बालाजी मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई । दोपहर 12 बजे हुई जन्म आरती हुई। बालाजी महाराज की यहां बैंड के साथ आरती की गई। शाम को यहां बालाजी का विशेष श्रंगार किया गया।

hanचढ़ा 151 किलो का लड्डू
ऋषि घाटी स्थित प्राचीन हनुमान गढ़ी बालाजी मंदिर में 151 किलो चूरमे के लड्डू का भोग लगाया गया। नगर परिषद के सभापति धर्म्ेद्र गहलोत एवं डॉ. विष्णु चौधरी ने जन्म आरती की। शाम को बालाजी के प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया।

501 किलो का रोट अर्पण
फॉयसागर रोड, नृसिंहपुरा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भक्तों ने 501 किलो का रोट अर्पण किया व 52 गज की ध्वजा चढ़ाई। ध्वज यात्रा में भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शाम को महाआरती हुई।

पंचमुखी बालाजी का विशेष श्रांगार
ऋषि घाटी स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में पंचमुखी बालाजी की प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया। पंडिम रामकिशन दाधीच ने हनुमानजी का पूजन करवाया। सुंदरकांड के पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

केक काटा
क्लॉक टावर बालाजी मंदिर में 21 पाउंड का केक काट हनुमान जयंती मनाई। महंत महावीर प्रसाद ने आरती की। 56 भोग की झांकी सजाई गई। शाम को 21 ढोल के साथ महाआरती की गई। भजन संध्या में संजय पारीक तथा विमल गर्ग ने प्रस्तुति दी।

श्रीरामनाम महायज्ञ
कोटड़ा स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम मंदिर में सुबह कलश यात्रा निकाली गई और श्रीरामनाम महायज्ञ किया गया। दोपहर 12 बजे हुई जन्म आरती के बाद बालाजी के बाल रूप की झांकी सजाई गई। दोपहर में यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

सुंदरकांड का पाठ
पहाड़ गंज स्थित श्रीसीताराम मंदिर में 251 आसनों पर सुंदर कांड का संगीतमय पाठ हुआ। कार्यकम संयोजक सतीश बंसल ने बताया कि श्रीराम दरबार का श्रंगार किया गया।

होलदड़ा बालाजी
होलीदड़ा स्थित प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर पर दोपहर 12 बजे हुई जन्म आरती में भक्तजन खासी तादाद में उमड़े। पुजारी परमानंद जासू ने बताया कि बालाजी की प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया।

आरती में उमड़े भक्तजन
नला बाजार स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में हुई जन्म आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पुजारी रमेश चंद शर्मा ने आरती की। शाम को बालाजी की प्रतिमा का विशेष श्रंगार किया गया। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया।

बजरंगगढ़ पर 56 भोग अर्पण
बजरंगगढ़ बालाजी को 56 भोग अर्पण किया गया। इससे पहले हुई जन्म आरती में खासी तादाद में लोग जमा हुए। वीर बजरंगी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। शाम को भी दर्शनों के लिए भीड़ रही।

56 भोग की झांकी सजी
रामगंज स्थित प्राचीन कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर में 56 भोग की झांकी सजाई गई। महंत मोहनगिरी में जन्म आरती की। शाम को विशेष श्रंगार किया गया। देर शाम तक लोग दर्शनों के लिए आते रहे।

संगीतमय पाठ
मुख्य डाकघर के सामने चतुभरुज भवन में स्थित बालाजी के मंदिर में दोपहर को जन्म आरती की गई। शाम को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। कार्यक्रम में पार्षद सूरजभान यादव, सुभाष खंडेलवाल, अरविंद यादव समेत अन्य मौजूद थे।

चोला चढ़ाया,फूल बंगला भेंट किया
पुष्कर सरोवर के यज्ञ घाट स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में सिद्धेश्वर हनुमान भक्त मंडल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह मुख्य यजमान सुरेश पाराशर ने हनुमान जी का चोला चढ़ा कर फूल बंगला भेंट किया। रात को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ समेत अन्य कार्यक्रम हुए। पुष्कर राज की भी फूलों से सजावट की गई तथा छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।

प्राचीन हनुमान गढ़ी में महंत बालकृष्णदास महाराज के सानिध्य में चौला चढ़ाया गया। नवखंडीय हनुमान मंदिर में महंत रामस्वरूप शरणदास महाराज के सानिध्य में हनुमान जयंती मनाई गई। प्राचीन उत्तरमुखी हनुमान मंदिर,चांदपोल हनुमान मंदिर, खेड़ापति बालाजी मंदिर में भी आयोजन हुए। मंदिरों में हनुमान चालीसा की गूंज रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: