News
Chhattisgarh
Raipur Raipur जगदलपुर. गंगालूर इलाके में शनिवार शाम नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। गंगालूर थाना क्षेत्र के गायतापारा में शाम करीब ७ बजे दर्जनभर हथियारबंद माओवादी पहुंचे। नक्सलियों ने दो युवकों हेमला सुकलू और हेमला सन्नू के घर को घेर लिया।
इसके बाद दरवाजा खटखटाकर इन्हें बाहर निकाला। फिर दोनों को बैठक में चलने की बात कहकर अपने साथ जंगल की ओर ले गए। वहां इनसे पूछताछ की गई। बाद में कुल्हाड़ी मारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। ये दोनों युवक सलवा जुड़ूम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। इस बात से नक्सली नाराज थे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की लाश रविवार की सुबह मिंगाचल नदी के किनारे देखी गई।