bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

रेलवे फाटक बंद करने की तैयारी में

ग्वालियर. मानव रहित रेल फाटकों पर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से रेलवे आजिज आ चुकी है। अब कर्मचारी तैनात न कर फाटकों को ही बंद करने की तैयारी में है।

सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ने ग्वालियर-शिवपुरी रेल खंड पर नौ मानव रहित फाटकों को बंद करने के लिए चिह्नित किया है। इनमें मोहना-रेहट स्टेशन के बीच रेल फाटक नम्बर 90 ए, 91, 92 ए, 96, 99 व पावरखेड़ा-इंद्रगढ़ रेल स्टेशनों के बीच रेल फाटक नम्बर 75, 79, 80 व 84 को शामिल किया गया है।

शिवपुरी (पश्चिम मध्य रेलवे) के सहायक मंडल अभियंता केपी रसानिया ने इन फाटकों को बंद करने के लिए कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव से अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ये रेल फाटक मानव रहित हैं। इनसे कभी-कभी बस, ट्रैक्टर, टेम्पो व अन्य वाहन निकलते हैं। रेल कर्मचारी तैनात नहीं रहने से ये वाहन ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं जिससे जान माल की हानि होती है।

रेलवे का कहना है कि उक्त फाटक जंगली क्षेत्र में स्थित हैं। यहां से वाहनों का निकलना काफी कम रहता है, इसलिए इन्हें बंद किया जा सकता है। इनके बंद होने से आवागमन व यातायात पर कोई प्रभाव भी नहीं पड़ेगा, दुर्घटनाओं से भी बचा जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: