bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

सरबजीत के परिवार ने जताया पाकिस्तान सरकार का आभार

लाहौर/नई दिल्ली.पाकिस्तान की नई सरकार की ओर से देश में मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने का प्रस्ताव राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को भेजने के लिए सरबजीत के परिवार ने पाक सरकार का आभार जताया है।

शनिवार को भेजे गए इस प्रस्ताव में सरकार ने कहा था कि फांसी की सजा पाए सभी कैदियों की सजा उम्रकैद में बदल दी जाए। इस प्रस्ताव के बाद लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद सरबजीत के लिए भी उम्मीद बंधी है। उधर, चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने रविवार को कहा कि सरबजीत की रिहाई के लिए पूरी दुनिया को पाकिस्तान पर दबाव डालना चाहिए।

सरबजीत के परिवार..

सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने नई दिल्ली में रविवार को विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी का सरबजीत की रिहाई के लिए पाक सरकार को लिखे उनके बेहद मार्मिक पत्र के लिए आभार जताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के आंतरिक मामलों के सलाहकार रहमान मलिक ने लाहौर में बताया कि इस बारे में आधिकारिक अधिसूचना राष्ट्रपति को भेज दी गई है। रहमान के अनुसार, मुशर्रफ ने इस बारे में अभी अपनी राय जाहिर नहीं की है। रहमान ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी तरह के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि सरबजीत को लाहौर बम धमाकों के आरोप में मंजीत सिंह मानते हुए फांसी की सजा सुनाई गई है।

मिलकर दबाव डालो

करुणानिधि ने रविवार को कहा कि सरबजीत की जान बचाने के लिए पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव डाला जाना चाहिए। द्रमुक के मुखपत्र मुरासोली में करुणानिधि ने लिखा है कि सरबजीत 17 साल जेल में काट चुका है और उसकी फांसी एक बार टाली जा चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: