HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

कड़क पिता हैं ऋतिक

मुंबई ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ से बच्चों को अपना दीवाना बनाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन असल जिंदगी में बेहद कड़क पिता हैं। उनके बेटे रेहान ने पिछले महीने ही अपना दूसरा जन्मदिन मनाया था। हालांकि ऋतिक ने उस दिन उसे चॉकलेट्स खाने की इजाजत दे दी लेकिन आमतौर पर वह उसे चॉकलेट्स से दूर रखते हैं। इस बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रेहान हर तरह का चॉकलेट केक खा सकता है लेकिन चॉकलेट्स नहीं।

जन्मदिन पार्टी पर किया धमाल

उन्होंने कहा, ‘चॉकलेट खाने में भोजन करने की बच्चों की भूख मिट जाती है जिसका नुकसान बच्चों को बड़े होने पर पता चलता है। दरअसल, बचपन में मैं भी बहुत चॉकलेट्स खाता था लेकिन बड़े होने पर मुझे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। मैं नहीं चाहता हूं कि रेहान के साथ ऐसा कुछ हो। इसलिए उसे चॉकलेट्स से दूर रखता हूं।’ ऋतिक ने बताया कि रेहान के जन्मदिन पर सुजैन ने पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में उसके सभी दोस्त मौजूद थे। उसने खूब मजा किया लेकिन वह चॉकलेट्स देखकर बहुत ज्यादा उत्साहित था। उन्होंने कहा कि अब तो उनके घरवाले बहुत उत्सुक हैं क्योंकि अगले महीने की शुरुआत में उनके घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: