bhaskar Web English
HomeNewsNational National

भाजपा के 16 नगर सेवकों का इस्तीफा

पुणे. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुंडे के इस्तीफे के बाद मुंडे के समर्थन में पुणे महानगर निगम के 16 कार्पोरेटरों ने इस्तीफा दे दिया। बीती रात मुंडे के साथ मुलाकात के बाद नगर सेवकों ने कहा कि वे भाजपा नेता गोपी नाथ मुंडे के लिए वफादार हैं। भविष्य में वे हमें जो राह दिखाएगें हम उसी का पालन करेगें।

गौरतलब है कि मुंडे मुंबई भाजपा के अध्यक्ष पद पर मधु चव्हाण की नियुक्ति से नाखुश थे और इसलिए उन्होंने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया।

पुणे भाजपा के उप अध्यक्ष संदीप खांडेकर ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष नितीन गडकरी पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुंडे के समर्थक कल मुंबई में मुंडे से मुलाकात करेगें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: