bhaskar Web English
HomeNewsNational National

जवानों की जेब के तरफदार प्रधानमंत्री

नई दिल्ली. वेतन आयोग द्वारा पिछले दिनों की गई सिफारिशों से इतर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि वे चाहते हैं कि रक्षा और लोक सेवा क्षेत्र में सटीक पारिश्रमिक की व्यवस्था की जाए।

नागरिक सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारी नागरिक और रक्षा सेवाओं को सही तरीके से नवाजा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार एक प्रणाली विकसित कर चुकी है जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों की शिकायतें और आपत्तियां सुनी जा रही हैं।

छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद चले आपत्तियों के दौर के दबाव के कारण सरकार ने पिछले हफ्ते कैबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति बनाने का फैसला किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी कर्मचारियों को उनका पूरा हक देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने पूरे अनुशासन और बेहतर व्यवहार की भी अपेक्षा जताई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: