मुंबई: माफिया सरगना से विधायक बने अरुण गवली को पुलिस ने सोमवार को जबरिया वसूली के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकरण में उनके छोटे भाई विजय अहिर को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध राकेश मारिया ने बताया कि इस प्रकरण की छानबीन से साफ हुआ है कि वसूली के धमकी खुद गवली की तरफ से दी गई थी। इसी कारण उसको गिरफ्तार किया गया।
गवली महाराष्ट्र विधानसभा में बायकुला से विधायक है। वह अखिल भारतीय सेना पार्टी का प्रमुख भी है।
पुलिस ने 26 मई को अहिर और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। इन 2005 से एक बिल्डर से फिरौती वसूलने का आरोप था। से लोग पहले भी उससे पैसा वसूल चुके थे। दो-तीन माह पहले फिर से उक्त बिल्डर को पैसे के लिए तंग किया तो उसने पुलिस की शरण ली।