नई दिल्ली.नींद को ताक पर रखकर रात भर पढ़ाई करना शारीरिक घड़ी यानि आपकी दिनचर्या (बॉडी क्लॉक) में असंतुलन पैदा कर सकता है।
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार नींद में कमी परीक्षा के दौरान महंगी साबित हो सकती है। अधिकतर छात्र बिना किसी रुकावट पढ़ाई करने के लिए देर रात तक जागकर पढ़ते हैं।
‘विशेषज्ञों की सलाह है कि परीक्षा से पहले ही छात्रों को अपनी ‘बॉडी क्लॉक’ को सही समय के अनुसार ढालने के प्रयास शुरू कर देने चाहिए।