bhaskar Web English
HomeHealth Health

शोधकर्ताओं ने की दिल के ‘दुश्मन’ की खोज

सिडनी. आस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे कण को ढूंढ़ निकाला है जो दिल की कई बीमारियों के लिए जिम्मेदार होता है। यह कण विकसित देशों में हृदय की बीमारियों से होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण है।

अध्ययन के सह लेखक और ‘सेंटर फॉर वास्कुलर रिसर्च के शोधकर्ता लेवान खाचिजिअन ने कहा, ‘‘हम सभी ट्रांस्रिप्सन फैक्टर’’ (एक तरह का प्रोटीन जो डीएनए को बांधता है) से पूरी तरह परिचित हैं। हमने शोध में पाया कि हमारी रक्त नलिकाओं में बहने वाला एसपी 1 नामक इस कण, जो जीन को चालू और बंद करने का काम करता है,के द्वारा होने वाली रासायनिक क्रियाओं के कारण कभी-कभी दिल का दौरा भी पड़ सकता है।

खाचिजिअन ने कहा कि अगर एसपी 1 की इस रासायनिक प्रक्रिया को किसी भी तरह से रोका जा सके तो हम हृदय रोगों का इलाज ढूंढ़ सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: