इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व मानवाधिकार मंत्री अंसार बर्नी ने फांसी की सजा झेल रहे भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की ओर से पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के नाम एक दया याचिका दाखिल की है।
सूत्रों के मुताबिक बर्नी ने सोमवार को यह याचिका दाखिल कर भारत में सरबजीत के परिवार से किए अपने वादे को निभाने के साथ ही अपनी पुरानी मांग को भी बरकरार रखते हुए सरबजीत की फांसी रद्द कर उसकी सजा को उम्र कैद में बदलने की बात कही है।
दूसरी ओर, समाचार चैनलों पर आ रही खबरों में कहा जा रहा है कि सरबजीत को बचाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट में उसके पक्ष में याचिकाएं लंबित हैं। मुशर्रफ के फरमान को तकनीकी आधार पर भी चुनौती दी जा रही है।