HomeVaamaFashion N Beauty Fashion N Beauty

टॉयलैट पेपर से खूबसूरत वैडिंग ड्रैस!

वाशिंगटन. टॉयलैट पेपर वैडिंग ड्रैस! अमेरिका के क्राइस्टचर्च में हाल ही में टॉयलैट पेपर से शादी का जोड़ा बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में क्राइस्टचर्च की विकी हीर नामक महिला ने टॉयलैट पेपर से व्हाइट कलर की सबसे आकर्षक और मनमोहक ड्रैस बनाकर प्रतियोगिता जीत ली।

क्राइस्टचर्च की विक्टोरिया स्ट्रीट की रैड कार्पेट पर विकी हीर जब टॉयलैट पेपर से बना व्हाइट गाउन पहन कर रैंप पर मचलती हुई चल रही थी तो लोग उसे अपलक निहार रहे थे। हीर ने यह पुरस्कार सात अन्य ड्रैस डिजाइनरों को हरा कर प्राप्त किया है। इस मौके पर एक्सपो मैनेजर पीटा मैरी ने बताया कि ड्रैस तैयार करने के लिए प्रत्येक डिजाइनरों को चार रोल्स वाले दो पैकेट डबल लैंथ कॉटनसॉफ्ट टॉयलैट टिशू दिए गए थे। जिनकी लंबाई लगभग 16 नॉर्मल रोल्स के जितनी थी।

मैरी ने कहा कि ज्यादातर ड्रैस 8 से 10 रोल्स में तैयार हो गए। सभी ड्रैस दिखने में काफी आकर्षक लग रहे थे। उन्होंने बताया कि वैडिंग एक्सपो को प्रमोट करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: