जयपुर. कांग्रेस समर्थित मुस्लिम प्रतिनिधियों ने कांग्रेस पार्टी से लोकसभा में तीन, विधानसभा में 30 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार खड़े करने की मांग की है। राजस्थान प्रदेश कांगेस के उपाध्यक्ष इमामुद्दीन दुर्रु मियां की अध्यक्षता में कल यहां हुई बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस प्रस्ताव में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कोटे के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में एक मुस्लिम सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक कार्यकारी अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष व दो महासचिव तथा तीन सचिव बनाने तथा अग्रिम संगठनों में से एक में मुसलमान अध्यक्ष बनाए जाने, चुनाव समिति में तथा चुनाव अभियान समिति में दो-दो मुस्लिम सदस्य लिए जाने और सच्चर कमेटी की सिफारिशों को शीघ्र क्रियान्वित किए जाने सहित 11 मांगे की गई।
प्रवक्ता अमीन कागजी ने बताया कि राजनैतिक प्रस्ताव व मांग पत्र हाईकमान तक पहुंचाने व आगे की रुपरेखा बनाने के लिए दुर्रु मियां की अध्यक्षता में एक 31 सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है।