bhaskar Web English
HomeNewsNational National

विधानसभा से भी इस्तीफा देंगे गोपीनाथ मुंडे

मुंबई. भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे ने संगठन के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद अब विधानसभा से भी इस्तीफे की पेशकश कर दी है। मुंडे 24 अप्रैल को महाराष्ट्र विधानसभा से इस्तीफा देंगे।

इससे पहले भाजपा के हाईकमान के दिल्ली के बुलावे को भी मुडे खारिज कर चुके हैं और वे मुंबई में ही बने हुए हैं। विभिन्न खबरों के मुताबिक वे यहां अपने समर्थक विधायकों से बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 50 विधायकों ने मुंडे के साथ अपना समर्थन जाहिर किया है।

दूसरी ओर, मुंडे के इस्तीफे की खबरों के बाद आज महाराष्ट्र विधानसभा में भी यह मामला गूंजा और विधायकों ने विस अध्यक्ष से स्पष्टीकरण दिए जाने की मांग की। इस मुद्दे पर सदन दो बार स्थगित भी हुआ और अध्यक्ष ने पार्टी के नेताओं ने विवरण चाहा।

संबंधित खबरें
* हाईकमान से मिलने मुझे नहीं जाना दिल्ली : मुंडे
* गोपीनाथ मुंडे और गडकरी दिल्ली तलब
* महाराष्ट्र : भाजपा में तनाव, मुंडे का इस्तीफा
* भाजपा के 16 नगर सेवकों का इस्तीफा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: