News
International International इस्लामाबाद.
अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन के अपहर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड के संदिग्धों समेत 12 कैदियों की रिहाई की मांग की है।
एक रिपोर्ट के अनुसार अपहर्ताओं ने लाल मस्जिद के मौलवी मौलाना अब्दुल अजीज तहरीक ए निफाज ए शरियत मुहम्मदी प्रमुख मौलाना सूफी पांच अफगानी तालिबानों तथा भुट्टो की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोगों की रिहाई की मांग की है जिनमें एतजाज शाह हुसैन तथा रफाकत शामिल हैं।
उग्रवादियों ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत अजीजुद्दीन उनके ड्राइवर तथा अंगरक्षक को 11 फरवरी से बंधक बना रखा है।
अल अरबिया टेलीविजन ने दो दिन पहले एक राजदूत का एक वीडियो जारी किया जिसमें अजीजुद्दीन को पाकिस्तान सरकार से अपहर्ताओं की मांगें स्वीकार किए जाने को कहते हुए दिखाया गया है जिनमें कुछ तालिबान उग्रवादियों की रिहाई भी शामिल है।
अपहर्ताओं ने राजदूत की रिहाई के बदले में जिन कैदियों की रिहाई की मांग की है वे सभी उग्रवादी कमांडर बैतुल्लाह महसूद से संबंध रखते हैं।
संबंधित खबरें
* पाक राजदूत तालिबान के कब्जे में!