HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स 258 अंक चढ़कर 16,739 पर बंद

मुंबई: बंबई शेयर बाजार(बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार के कारोबारी दिवस में 258 अंक चढ़कर बंद हुआ। बैंकिंग और टिकाउ उपभोक्ता सामान से जुड़े शेयरों ने आज अच्छा कारोबार दिखाया।

बीएसई-30 आज 1.57 प्रतिशत याने 258.13 अंक चढ़कर 16,739.33 पर बंद हुआ। इससे पहले यह सूचकांक 16,778.69 के सर्वोच्च और 16,739.33 के निम्नतम स्तर पर पहुंचा।

उधर, नेशनल शेयर बाजार(एनएसई) का निफ्टी भी 78.60 अंक चढ़कर 5037.00 पर बंद हुआ।

इससे पहले इसने 5053.40 के सवरच्च और 4955.90 के निम्नतम स्तर को भी टच किया। रिलांयस उद्योग के शेयरों ने आज सबसे बढ़िया रिटर्न दिया। हालांकि पूरे दिन कंपनी के शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव आए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: