HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

चौराहे हटेंगे तो बनेंगे आइलैंड्स

जयपुर. राजधानी में बस रेपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) कॉरीडोर के दूसरे चरण में तीन चौराहे हटेंगे तथा उनके स्थान पर विदेशी तर्ज पर आइलैंड्स विकसित किए जाएंगे।

दूसरे चरण का कार्य चिंकारा कैंटीन से गवर्नमेंट चौराहा से होता हुआ बाईस गोदाम, लक्ष्मीमंदिर सिनेमा से सांगानेर हवाई अड्डा के नजदीक तक होगा। पिछले दिनों जेडीए की कार्यसमिति की बैठक में इसके टेंडर का अनुमोदन होने के बाद इसका कार्य मई में शुरू होगा।

इस कार्य के दौरान बीच में आने वाले सतीशचंद्र सर्किल, महाऋषि पाराशर सर्किल तथा बाईस गोदाम पर ज्योतिबा फुले सर्किल हटेंगे। इनमें महापुरुषों की मूर्तियां लगी होने से सर्किल हटने के बाद उन मूर्तियों को आइलैंड में स्थापित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जेडीए ने यातायात में होने वाली परेशानी को देखते हुए अन्य चौराहों को हटाने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: