HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पिपरिया के पास जनशताब्दी का इंजन क्षतिग्रस्त

इटारसी. पिपरिया-सोहागपुर के बीच जबलपुर-हबीबगंज जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में एक पशु के आ जाने से ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान इटारसी जबलपुर के बीच का रेल यातायात करीब 2 घंटे ठप रहा। घटना के बाद इटारसी से दूसरा डीजल इंजन भेजा गया तब कहीं शताब्दी एक्सप्रेस आगे बढ़ी।

घटना के चलते जनशताब्दी इटारसी स्टेशन पर दो घंटे देरी से 11.30 बजे पहुंची। दुर्घटना की वजह से फैजाबाद कुर्ला, साकेत और भागलपुर एक्सप्रेस भी दो घंटे विलंब से चली। इस दौरान इन ट्रेनों से सफर कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: