HomeNewsMetrosIndore Indore

विद्युतीकरण की रफ्तार छुक-छुक

इंदौर. रेल मंत्रालय ने इंदौर-उज्जैन ब्रॉडगेज रेल लाइन के विद्युतीकरण के लिए रेल बजट 2008-09 में करीब 28 करोड़ रुपए की राशि दी है। फिलहाल उज्जैन से कड़छा तक के हिस्से में वायरिंग डालकर टेस्टिंग हो गई है। अब कड़छा से मांगलिया गांव तक के हिस्से में फाउंडेशन वर्क शुरू करने की तैयारी है। इसे पूरा होने में कम से कम चार महीने लगेंगे। इंदौर-उज्जैन रेल लाइन का विद्युतीकरण कब पूरा होगा, इसका जवाब अभी रेलवे के पास नहीं है क्योंकि नए साल के लक्ष्य तय होने का काम अभी बाकी है।

रेलवे ने 2007 में 68 करोड़ रुपए की लागत से 79 किलोमीटर लंबी इंदौर-उज्जैन और 36 किलोमीटर लंबी देवास-मक्सी रेल लाइन के विद्युतीकरण का निर्णय लिया था। पिछले बजट में 12 करोड़ रुपए की पहली किस्त मिलने के बाद रेलवे ने उज्जैन से इंदौर की ओर काम शुरू किया था। यह काम रेल विद्युतीकरण कोटा के सहयोग से चेन्नई की वेस्टन क्रॉम्प्टन कर रही है।

2008-09 के रेल बजट में इंदौर- उज्जैन और कोटा-बीना सेक्शन के लिए रेल विद्युतीकरण कोटा परियोजना को 62.52 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इनमें से इंदौर-उज्जैन सेक्शन के विद्युतीकरण के लिए 27.68 करोड़ रुपए की राशि मिली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: