HomeNewsMetrosIndore Indore

अफवाह के बाद बीडीएस का पेपर बदला

इंदौर. सोमवार को बीडीएस सेकंड इयर पैथालॉजी का पेपर आउट होने की अफवाह से यूनिवर्सिटी में हलचल मच गई और छात्र भी परेशान होते रहे। सुबह 11 बजे हाथ से लिखे आठ प्रश्नों की फोटो कॉपी रजिस्ट्रार आर.डी. मूसलगांवकर के पास पहुंची जिसे पेपर बताया जा रहा था। उन्होंने परीक्षा विभाग से परीक्षण कराया तो पता चला उसमें एक भी प्रश्न विषय से संबंधित नहीं था। फिर भी पेपर बदलवा दिया।

उन्होंने बताया पेपर आउट होने की बात पूरी तरह निराधार है। वैसे भी यूनिवर्सिटी पेपर के छह सेट बनवाती है। कहीं से किसी गड़बड़ या आउट होने की सूचना मिले तो तत्काल दूसरा सेट छापने के लिए कह दिया जाता है। कुलपति डॉ. भागीरथ प्रसाद ने बताया पेपर आउट होने की बात फैलाकर किसी ने शरारत की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: