HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

मां समेत दो मासूमों की लाश कुएं में मिली

बिश्रामपुर. गांव से 2 दिन पहले अपने बच्चों के साथ लापता महिला व बच्चों की लाश घर के कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। मामला हत्या या प्रताड़ना से आत्महत्या का है, इसे लेकर संशय बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। घटना यहां से 13 किलोमीटर दूर सरस्वतीपुर के धनबाडांड़ मोहल्ले की है। गांव में झाड़-फूंक करने वाले फेकू सिंह गोंड़ (38) का विवाह 17 वर्ष पूर्व सोनवाही के जयराम गोंड़ की पुत्री तिलकुमारी से हुआ। उनके 3 बच्चे-अजरुन (16), कन्याकुमारी (12) व सजरुन (8) हैं।

फेकू ने बताया कि उसने पत्नी तिलकुमारी के दबाव में 4 साल पहले ग्राम नेवरा के सोनसाय गोंड़ की पुत्री कौशिल्या से बंदवा विवाह किया था। जिसका पहला विवाह ऊंचडीह गांव में हुआ था। कौशिल्या के फेकू से दो बच्चे-रयमन कुमारी (2) व भजरुन (11 माह) हुए। कौशिल्या आने के बाद फेकू की पहली पत्नी तिलकुमारी अपने बच्चों को छोड़ कर अपने जीजा जवाहिर निवासी पीरपडांड़ के साथ भाग गई। शनिवार की रात फेकू पत्नी कौशिल्या व 3 बच्चों के साथ घर में सोया था।

उसके पुत्र अजरुन व पुत्री कन्याकुमारी पुराने घर में बाबा के यहां सोने गए थे। सुबह उठने पर फेकू ने पत्नी क ौशिल्या को अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ गायब पाया। घर से बाहर उसे एक गोदरी (बिस्तर) जली पड़ी मिली, तो उसने सोचा वह मायके चली गई होगी। सोमवार की सुबह 7 बजे जब वह पिछवाड़े स्थित अपने बिना जगत के कुएं से पानी भरने गया, तो अवाक रह गया। उसने देखा कि कुएं में उसकी पत्नी व बच्चों की लाश पड़ी है। उसने बिश्रामपुर थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी।

जिस पर थाना प्रभारी आर.के. शुक्ला, उप निरीक्षकद्वय यू.एस. मिश्रा, बी. कुजूर, प्रधान आरक्षक सरफराज फिरदौसी के साथ घटनास्थल पहुंचे व शवों को कुएं से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

जांच में यह बात सामने आई कि शनिवार को फेकू के घर उसका ससुर सोनसाय आया था। दोनों ने छककर शराब पी। गांव के ही झमन गोंड़ के घर बूंदा की राशि को लेकर दामाद-ससुर में हाथापाई भी हुई। दोपहर 4 बजे फेकू ने ससुर को विदा कर दिया। उसके बाद क्या हुआ, पुलिस इसकी पतासाजी में जुटी है।

वहीं कौशिल्या के पिता सोन साय ने हाथापाई की बात से इनकार किया है। उसने रविवार की रात दामाद फेकू व उसके बड़े पुत्र अजरुन पर अपने साथियों के साथ नेवरा पहुंचकर उसके पुआल में आग लगाने का आरोप लगाया है। उसने फेकू पर पहले भी कौशिल्या को प्रताड़ित करने की बात कही है। घटना से पूरे गांव में मातम है।ं





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: