News
Metros
Chandigarh Chandigarh नई दिल्लीपंजाब प्रदेश कांग्रेस में कैप्टन बनाम भट्ठल के बीच चल रही लड़ाई को खत्म कराने के लिए विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी को हस्तक्षेप करना पड़ा। देर रात उनके घर हुई बैठक में दोनों नेता विवाद खत्म करने पर सहमत हो गए। चर्चा है कि बयानबाजी को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता बीर दविंदर सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक र्कावाई हो सकती है।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी हाई कमान ने दोनों नेताओं को सोमवार को दोपहर में ही नई दिल्ली पहुंचने का आदेश दिया था। पंजाब प्रदेश कांग्रेस की प्रधान रंिजंदर कौर भट्ठल पहले पहुंची थीं। पहुंचते ही उन्हें प्रणब मुखर्जी से मिलने का आदेश दिया। सूत्रों के अनुसार रात को सात बजे से आठ बजे तक मुखर्जी ने पहले भट्ठल से बातचीत की और स्थिति की पूरी जानकारी ली। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को बुलाया गया। करीब 15 मिनट तक उनसे बातचीत के बाद दोनों नेताओं को मुखर्जी ने एक साथ बुलाया। सूत्रों के अनुसार, भट्ठल ने सीधा आरोप लगाया कि लड़ाई की शुरुआत कैप्टन ने की। कैप्टन ने कहा कि पार्टी प्रधान की जिम्मेवारी निभाने के बजाय भट्ठल विरोधियों जैसा व्यवहार कर रही हैं।
रात करीब पौने ग्यारह बजे तक चली बैठक में यह तय हुआ कि दोनों आपसी विवाद को मिटाकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस विवाद को दौरान फिजूल की बयानबाजी करने वाले पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।