HomeNewsNational National

छुट्टी के लिए सीआरपीएफ कांस्टेबल ने की आत्महत्या

जम्मू विख्यात तीर्थ स्थल वैष्णो देवी मंदिर के भवन परिसर के मार्ग पर सोमवार सुबह सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने अपनी ही बटालियन के इंस्पैक्टर व एक अन्य कांस्टेबल को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना में घायल इंस्पैक्टर और कांस्टेबल की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। देवेंद्र मध्यप्रदेश का निवासी बताया जाता है। देवेंद्र को लंबे समय से छुट्टी नहीं मिली थी।

भवन परिसर से भैरो घाटी जाने वाले रास्ते पर उसकी तैनाती थी। सोमवार सुबह इंस्पैक्टर सनूब अपने सहयोगी कांस्टेबल प्रवीण के साथ निरीक्षण के लिए निकले थे। देवेंद्र के पास पहुंचने पर आपसी बातचीत के बाद अचानक उसने दोनों पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज से माता वैष्णो देवी भवन में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद सीआरपीएफ व पुलिस के जवान जैसे ही देवेंद्र को पकड़ने के लिए दौड़े, उसने अपनी रायफल से खुद को भी गोली मार ली। दोनों घायलों को हैलीकॉप्टर से पहले कटरा और फिर जम्मू ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Rakesh Malik
Tuesday, 22nd Apr 2008, 9:29
each employee of paramilitary force should get 15 days holiday after every 3 months regularly.