HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

दवाओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एमआर

ग्वालियर. दवाओं की बढ़ती कीमतों, नकली दवा का कारोबार तथा दवा कंपनियों द्वारा किए जा रहे नियम विरुद्ध कार्यो को मुद्दा बनाते हुए फेडरेशन ऑफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर 24 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। हड़ताल की पूर्व संध्या पर 23 अप्रैल को शहर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मप्र-छग मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रजेंटेटिव्स यूनियन की जिला इकाई के अध्यक्ष मनोज गुर्जर ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी।

श्री गुर्जर कहना था कि केन्द्र व राज्य सरकारों की गलत नीतियों के चलते दवाइयों की बढ़ती कीमत का सबसे अधिक असर गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ा है। खाद्य पदार्थो सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमती में हुई बेतहाशा वृद्धि से यह वर्ग पहले से ही परेशान है। जीवन रक्षक दवाएं महंगी होने से उनका जीवन ही खतरे में पड़ जाएगा। संगठन के महासचिव पुष्पेन्द्र पंत व राजेन्द्र चोपड़ा का आरोप था कि गरीबों के नि:शुल्क इलाज के लिए शासन की अनेक योजनाएं बनती हैं लेकिन जरूरतमंदों को उनका वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता।

पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शहर में नकली दवा का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। इस पर रोक लगाना जरूरी है। इन्हीं मुद्दों को लेकर दवा प्रतिनिधियों द्वारा 23 अप्रैल की शाम नई सड़क स्थित सीटू कार्यालय से हुजरात पुल दवा मार्केट तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 24 अप्रैल को दवा प्रतिनिधियों की देशव्यापी हड़ताल होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: