News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर.
मौसम के तेवरों में दिनों-दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। रात में गर्मी से भले ही कुछ राहत हो लेकिन दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा-सा पसरने लगा है। शीतल पेय व खाद्य पदार्थो की दुकानों और शहर के पार्को पर भीड़ उमड़ने लगी है।
पिछले दो रोज की तरह सोमवार की सुबह भी पश्चिमी हवा चलने से गर्मी से मामूली राहत थी। हवा में नमी की मात्रा भी अधिक थी। दिन चढ़ने के साथ नमी कम होती गई और सूर्य की तपिश बढ़ती गई। आसमान साफ होने से दोपहर में पारा 41 डिग्री को पार कर गया। घरों और दफ्तर से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। शाम तक मौसम के यह तेवर बने रहे।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। हवा में नमी की मात्रा सुबह 30 प्रतिशत थी जो सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक है। शाम को नमी घटकर 18 प्रतिशत रह गई जो सामान्य से आठ प्रतिशत अधिक है।