News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़शहर, संस्कृति, कला, धारणाओं, बदलते परिवेश की विभिन्नताओं और समानताओं को एक-दूसरे के रू-ब-रू करने का प्रयास। लोगों में ग्लोबल कॉन्शियसनेस पैदा करने की कोशिश, एक आशा को लेकर विश्व के हर कोने में पहुंचना। इसी प्रयास के साथ हॉलैंड की ग्लोबल मोबाइल एग्जीबिशन ‘शो यूअर होप’ पहुंची चंडीगढ़।
35 देशों की 83 पेंटिंग्स :
पंजाब कला भवन-16 में लगी एग्जीबिशन शो यूअर होप में 35 देशों की 83 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। यह मोबाइल एग्जीबिशन 2003 में शुरू हुई थी। विश्व के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण करने वाली इस एग्जीबिशन में 106 देशों के आर्टिस्ट पार्टिसिपेट करते हैं। भारत से 80 आर्टिस्ट इस एग्जीबिशन में हिस्सा लेते हैं। 2008 में यह एग्जीबिशन टर्की, जोर्जिया, ईरान, पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है। चंडीगढ़ के बाद यह एग्जीबिशन जयपुर, दिल्ली, उदयपुर, अहमदाबाद, नासिक, गोआ और हैदराबाद आदि का दौरा करेगी। हॉलैंड से मार्टिन इस एग्जीबिशन को लेकर आएं हैं और भारत में इसे ‘भास्कर हांडे’ रिप्रेजेंट कर रहे हैं। चंडीगढ़ में यह एग्जीबिशन 23 अप्रैल तक है। एग्जीबिशन में हर साल डिफरेंट पेंटिंग्स का चुनाव भौगोलिक परिस्थितियों को आधार मानकर किया जाता है।
स्कूलों में भी एग्जीबिशन : भास्कर हांडे बताते हैं, यह एग्जीबिशन हम कई स्कूलों में भी लगाते हैं। कई देशों के स्कूलों में मोबाइल एग्जीबिशन लगा चुके हैं और जहां आर्ट गैलेरी नहीं मिलती ट्रक में ही एग्जीबिशन लगाते हैं।
क्या है शो यूअर होप :
हर पेंटिंग के पीछे एक आशा की किरण, सकारात्मक सोच और किसी कीमत पर उम्मीद का दामन न छोड़ने की जिद है। इस एग्जीबिशन का मोटिव है विभिन्न संस्कृतियों, कम्युनिटीज की अवेयरनेस। मार्टिन बताते हैं, हॉलैंड में भारत को गरीब देश समझते हैं पर ऐसा नहीं है। हर देश के बारे में ऐसी ही धारणाएं बनीं हुई हैं, इन्हें सामने लाने प्रयास है यह एग्जीबिशन। हॉलैंड में जब बर्फ गिरती है तो सारा वातावरण ब्लैक एंड व्हाइट हो जाता है।