News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूलासतलुज पब्लिक स्कूल की कृतिका भारद्वाज जो पंचकूला से पहली ऐसी स्टूडेंट है जिसे स्टूडेंट तथा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान जाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। यह प्रोग्राम ह्यूमन रिसोर्स डवलपमेंट मिनिस्ट्री द्वारा स्पांसर किया गया है। देशभर से 216 स्टूडेंट्स चुने गए हैं जिनमें से कृतिका भी एक है।
इस प्रोग्राम के जरिए हमारे स्टूडेंट्स जापान के कल्चर के बारे में जानेंगे तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान होगा। कृतिका हमेशा से एक ब्रिलियंट स्टूडेंट रही है। न केवल उसने हमेशा 90 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं, बल्कि कल्चर प्रोग्राम में एंकरिंग में भी बहुत सारे प्राइज जीते हैं। कृतिका के फादर के.पी. भारद्वाज ने कहा कि उनकी बेटी हमेशा से ही हर फील्ड में अव्वल रही है। इसी तरह कृतिका की मम्मी श्रीमती मधु ने कहा कि यह उनके लिए एक खूबसूरत प्राइज है। वे जानती थी की एक दिन उनकी बेटी कुछ अलग जरूर करेगी। कृतिका के मम्मी-डैडी ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।