HomeHealth Health

एंटीऑक्सीडें है जीवनदायक

लंदन. ‘एंटीऑक्सीडेंट’ के बारे में कहा जा रहा था कि यह जीवन को बढ़ाने में कामयाब होता है लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं है जो इस तथ्य की पुष्टि करे।

दरअसल, वैज्ञानिकों ने ढाई लाख लोगों को अपने अध्ययन में शामिल किया जिसमें पता चला कि एंटीऑक्सीडेंट ऐसा कारक नहीं है जो उम्र बढ़ाने में कामयाब होता है। डेनमार्क के ‘कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी हॉस्पीटल’ में कार्यरत वैज्ञानिक गोरान बेजेलोकविक का कहना है कि, “हमें ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे यह कहा जा सके कि स्वस्थ्य व्यक्ति के असमय मौत को रोकने में एंटीऑक्सीडेंट सहायक सिद्ध होता है।”

गौरतलब है कि इससे पूर्व यह कहा जा रहा था कि एंटीऑक्सीडेंट जीवन को बढ़ाने में सहायक होता है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में कोई भी साक्ष्य नहीं मिल पाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: