HomeNewsNational National

प्रियंका की मुलाकात से नलिनी और मुरुगन के रिश्तों में दरार

वेल्लोरराजीव गांधी हत्याकांड में सजा पाए पति-पत्नी मुरुगन व नलिनी के रिश्तों में दरार पैदा हो गई है। नलिनी से राजीव की बेटी प्रियंका वाड्रा की मुलाकात को इसका कारण बताया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक 19 मार्च को प्रियंका और नलिनी की मुलाकात के बाद पति-पत्नी ने जेल नियमों के तहत होने वाली पाक्षिक मुलाकात रद्द कर दी, जो 19 अप्रैल को निर्धारित थी।

नलिनी अपने पति से मिलने के लिए उत्सुक नहीं थी। मुलाकात में दोनों के बीच गरमागरम बहस हो गई थी। मुलाकात का समय खत्म होने पर मुरुगन ने कहा था कि वह इस पर 5 अप्रैल की अगली मुलाकात में बात करेगा।

हालांकि मुरुगन ने इस मुलाकात में मिलने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह नलिनी से नाराज था। दोनों के बीच मतभेद, मामले के एक अन्य दोषी पेरारीवालन की मां अपरुथम कुइलदासन के बयान के विपरीत है। कुछ दिन पहले उसने अपने पुत्र व मुरुगन से मुलाकात के बाद कहा था कि मुरुगन ने प्रियंका की यह कहकर तारीफ की थी कि नलिनी से मिलने की पहल उनके स्वाभाव की उदारता दर्शाती है।

नलिनी और मुरुगन दोनों को राजीव हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। हालांकि सोनिया गांधी की पहल पर नलिनी की सजा उम्रकैद में बदल दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: