मुंबई. आज मुबई समेत महाराष्ट्र के सात लाख ऑटोरिक्शा चालक हड़ताल पर चले गए हैं। ऑटोचालक ऑटो में इलेक्ट्रोनिक मीटर चलाने के प्रावधान के विरोध में हड़ताल पर गए हैं।
ऑटो चालकों की हड़ताल की वजह से आमलोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई में हड़ताल तोड़ने वाले रिक्शा चालकों के पिटाई के मामले भी सामने आ रहे हैं।