HomeNewsNational National

आडवाणी के कहने पर दिल्ली चल दिए मुंडे

मुंबई/नई दिल्ली. संगठन में अपने सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे मंगलवार को हाईकमान से मुलाकात करने के लिए दिल्ली के लिए चल दिए हैं।

संगठन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए इस्तीफे की पेशकश करने वाले मुंडे को सोमवार को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मिलने और बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया था लेकिन मुंडे ने दिल्ली जाने से साफ तौर पर इंकार कर दिया था।

आज इस मामले में मुंडे ने अपने तेवर नरम करते हुए दिल्ली जाने की तैयारी कर ली। बताया जा रहा है कि मुंडे ने यह कदम वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सलाह के बाद लिया है। विभिन्न स्रोतों से मिल रही खबरों के मुताबिक आडवाणी ने मुंडे को आश्वस्त किया है कि उनका पक्ष गंभीरता से लिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: