HomeNewsNational National

मैंने पद छोड़े हैं, भाजपा नहीं : मुंडे

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में भाजपा की शीर्ष पंक्ति के नेता गोपीनाथ मुंडे ने पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने के लिए दिल्ली में आमद देने के साथ ही स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने संगठन में अपने पदों से इस्तीफा दिया है, पार्टी नहीं छोड़ी है।

भाजपा हाईकमान और अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मिलने के लिए मुंडे दिल्ली पहुंच चुके हैं। मुंडे ने कहा कि वे राजनाथ सिंह से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं और उसके बाद ही वे सार्वजनिक रूप से कुछ कहने की स्थिति में होंगे।

गौरतलब है कि कल मुंडे ने भाजपा की केंद्रीय कमान के आदेश की अवहेलना करते हुए दिल्ली पहुंचकर बातचीत करने से इंकार कर दिया था लेकिन इस मामले में लालकृष्ण आडवाणी द्वारा हस्तक्षेप किए जाने के बाद मुंडे राजनाथ से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: