HomeNewsNational National

सामना ने की मुंडे की तरफदारी

मुंबई. महाराष्ट्र में शिवसेना के मुखपत्र सामना ने भाजपा के नाराज नेता गोपीनाथ मुंडे की पूरी तरह से तरफदारी करते हुए कहा है कि मुंडे को दरकिनार करना भाजपा की भूल है।

सामना में शिवसेना ने मुंडे को महाराष्ट्र में भाजपा का सबसे बड़ा नेता करार देते हुए कहा कि भाजपा को अपने शीर्ष नेताओं की भावनाओं का खयाल रखने के साथ-साथ सम्मान भी करना चाहिए। सामना के एक लेख में मुंडे के रवैए को बिल्कुल ठीक बताया गया है और भाजपा को इससे सीख लेने की हिदायत दी गई है।

गौरतलब है कि शिवसेना और भाजपा एक-दूसरे के मित्र दल हैं और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि दोनों के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हों।

बाल ठाकरे की सलाह :
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी के विक्षब्धु नेता गोपीनाथ मुंडे को संयम बरतने की सलाह देते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि अगर जरुरत हुई तो इस मसले पर वह भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से बातचीत करेंगे।

मुंडे ने मंगलवार की रात को शिवसेना प्रमुख से मुलाकात करके अपने इस्तीफे के कारणों से उन्हें विस्तार से अवगत कराया था, जिस पर ठाकरे ने उन्हें संयम बरतने की सलाह दी।

शिवसेना प्रमुख से मुंडे की वातचीत के दौरान भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की पुत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा युवा मोचा र्की महासचिव सुश्री पूनम महाजन भी मौजूद थीं।

संबंधित खबरें
* मैंने पद छोड़े हैं, भाजपा नहीं : मुंडे
* आडवाणी के कहने पर दिल्ली चल दिए मुंडे
* विधानसभा से भी इस्तीफा देंगे गोपीनाथ मुंडे
* हाईकमान से मिलने मुझे नहीं जाना दिल्ली : मुंडे
* गोपीनाथ मुंडे और गडकरी दिल्ली तलब
* महाराष्ट्र : भाजपा में तनाव, मुंडे का इस्तीफा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: