HomeNewsNational National

शीला ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

नई दिल्ली. दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बसों के अस्त-व्यस्त मार्गो के मामले को गंभीरता से लिया है और आदेश दे दिए हैं ब्लूलाइन बसों को बीआरटी के कॉरिडोर से दूर रखा जाए। शीला दीक्षित ने बसों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है।

दीक्षित ने साफ तौर पर कहा कि ब्लूलाइन बसें उस कॉरिडोर में नहीं चलाई जाएंगी जहां बीआरटी बसों का संचालन होगा। गौरतलब है कि बीआरटी का संचालन हाल में शुरू किया गया और इसके मार्ग में ब्लूलाइन बसों के संचालन के कारण बेतरतीब ट्रैफिक की समस्या से राष्ट्रीय राजधानी जूझने लगी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: