HomeNewsNational National

कर्नाटक में दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा के लिए 16 मई को होने वाले चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।

दूसरे चरण के तहत रायचूर, कोप्पल, उत्तर कन्नड़, बेल्लारी, चित्रदुर्ग, दावनगेरे, शिमोगा, उडुपी, चिकमंगलूर और दक्षिण कन्नड़ के 66 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटिंग होंगे। इसमें भाग लेने वाले वोटरों की अनुमानित संख्या 10,26,524 है। पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल रखी गई है। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की तारीख 2 मई तय की गई है।

राज्य में 22 मई को होने वाले तीसरे चरण के मतदान के लिए 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण के चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होंगे। इसके लिए 16 अप्रैल से ही प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: