HomeNewsNational National

स्थाई सदस्यता के भारतीय दावे को चीली का समर्थन

सेंटियागो: चीली नॆ संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने भारत के स्थाई सदस्यता के दावे का समर्थन किया है। उसने कहा है सुरक्षा परिषद के कामकाज को और पारदर्शिता लाने के लिए इसके सदस्यों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

चीली की यात्रा पर पहुंची भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटील का स्वागत करते हुए चीली की राष्ट्रपति मिशेल बेचलेट ने कहा कि भारत को सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता मिलनी चाहिए। उनका देश वृहद हिस्सेदारी के जरिए परिषद के कामकाज में और पारदर्शिता लाए जाने का पक्षधर है। चीलियन राष्ट्रपति ने कहा कि वे भारत को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उसके सुरक्षा परिषद के दावे के पक्ष मे खड़े हैं।

बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव नलीन सूरी ने कहा कि दोनांे नेताओं ने बातचीत में कई अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की। इस दौरान चीली ने साफ किया कि वह भारत को संयुक्तराष्ट्र की सुरक्षा परिषद में देखना चाहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: