HomeNewsNational National

कटारा हत्याकांड पर निर्णय 14 मई को

नई दिल्ली: दिल्ली की एक कोर्ट बहुचर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 14 मई को अपना निर्णय सुनाएगी। इस छह साल पुराने मामले में उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव का पुत्र विकास यादव प्रमुख आरोपी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंदर कौर ने बताया कि कटारा प्रकरण पर फैसले की तिथि कर दी गई है। इस प्रकरण में अभियोजन और बचाव पक्ष अपनी दलीलें पेश कर चुके हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों से 30 अप्रैल तक इस प्रकरण में अपने तर्को को लिखित रूप में पेश करने को कहा।

विकास ने अपने रिश्तेदार विशाल के साथ 16-17 फरवरी की दरमियानी रात कथि तौर पर नीतीश का अपहरण कर लिया था। बाद में उसका शव उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर जिले के एक गांव में पाया गया था। अभियोजन पक्ष का कहना है कि अपनी बहन भारती से नीतीश की बढ़ती नजदीकी से नाराज विकास ने ही उसकी हत्या की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: