HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

कान्स ज्यूरी में नौ भारतीय

नई दिल्ली. कान्स लायंस उत्सव में यह वर्ष भारतीय विज्ञापन जगत के लिए काफी गर्व करने लायक है, क्योंकि इस बार ज्यूरी में नौ भारतीयों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 15 से 21 जून के बीच हो रहे 55वें अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन उत्सव में जिन नौ भारतीयों को ज्यूरी में शामिल किया गया है, उनमें बेट्स डेविड एंटरप्राइजेज की अध्यक्ष तथा बेट्स एशिया पेसिफिक की क्षेत्रीय कार्यकारी क्रिएटिव डायरेक्टर सोनल डबराल को फिल्म पेनल में तथा ग्रे इंडिया की नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति नायर को प्रेस पेनल में शामिल किया गया है।

इसी प्रकार मकैन एरिक्सन इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष और मकैन एशिया पेस‍िफिक के क्षेत्रीय कार्यकारी क्रिएटिव डायरेक्टर प्रसून जोशी को आउटडोर लायंस ज्यूरी का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस संबंध में प्रीति नायर ने कहा कि कान्स में भारतीय विज्ञापन जगत को मान्यता मिलने की एक अच्छी परंपरा शुरू हुई है। नायर के लिए कान्स की ज्यूरी में शामिल होने का यह पहला मौका है और उन्हें वहाँ अच्छा रचनात्मक कार्य देखने की उम्मीद है।

कान्स फिल्मोत्सव में पहली बार ऐसा हो रहा है कि इसके पुरस्कारों की सभी नौ श्रेणियों में प्रत्येक में भारतीय विज्ञापन जगत की एक-एक जानी-मानी हस्ती को शामिल किया गया है।

डायरेक्ट लायंस पेनल में आई कांट्रेक्ट के उपाध्यक्ष तथा ग्रुप क्रिएटिव डायरेक्टर निशाद रामच्रंदन तथा मीडिया लायंस पेनल में लोडस्टार यूनिवर्सल के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी शशिधर सिन्हा को यह सम्मान हासिल हुआ है।

आर्क वर्ल्डवाइड के कार्यकारी क्रिएटिव डायरेक्टर कार्ल गोम्स को साइबर लायंस जबकि जेडब्ल्यूटी के ईसीडी सेंथिल कुमार को रेडियो लायंस ज्यूरी में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि प्रतिष्ठित कान्स फिल्मोत्सव की तर्ज पर ही हर साल कान लायंस उत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें दुनियाभर से शामिल की जाने वाली विज्ञापन प्रविष्ठियों का नौ श्रेणियों में पुरस्कारों के लिए चयन किया जाता है।

ज्यूरी में शामिल किए जाने से प्रीति नायर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय विज्ञापन जगत के लिए यह गर्व की बात है। इसका अर्थ यह है कि यहाँ हो रहे अच्छे काम को अंतरराष्ट्रीय जगत में मान्यता मिल रही है और अब कान्स जैसे उत्सव में हमारी भी आवाज शामिल होगी।

फिल्मोत्सव में नायर को भारतीय प्रविष्ठियों में से 'लग्जर' के विज्ञापन से काफी उम्मीदें हैं, जो उनके हिसाब से 'वैल क्राफ्टड' कैम्पेन है। सूत्रों ने बताया कि कान में इस बार पहली बार विज्ञापन जगत के ग्राफिक्स, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को जाँचने के लिए भी एक वर्ग सृजित किया गया है। भारत में अभी इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया है, लेकिन अमेरिका और यूरोप में इसे काफी तवज्जो दी जाती रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: